फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saradha chitfund case cbi summoned Rajiv Kumar to appear before it at 2 pm today

सारदा चिटफंड: सीबीआई ने राजीव कुमार को दो बजे पेश होने के लिए जारी किया समन

Mon, 16 Sep 2019 12:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 16 Sep 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
saradha chitfund case cbi summoned Rajiv Kumar to appear before it at 2 pm today
आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार (बीच में)

सारदा चिटफंड घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने कोलकाता के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को उनके समक्ष साल्ट लेक सीजीओ कॉम्पलेक्स में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इसके लिए सीबीआई टीम ने सचिवालय में मुख्य सचिव और गृह सचिव को समन सौंपा है।

विज्ञापन

 

इससे पहले सीबीआई ने शनिवार को कुमार को समन जारी करते हुए अपने सामने पेश होने के लिए बुलाया था लेकिन वह पत्नी की बीमारी का हवाला देकर नहीं आए थे। उन्होंने शनिवार की देर रात एक ई-मेल भेजकर अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए पेशी के लिए एक महीने की मोहलत मांगी थी। जिससे कि सीबीआई ने इनकार कर दिया था। सीबीआई ने कुमार को शनिवार सुबह दस बजे पेश होने के लिए समन भेजा था लेकिन वह नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल फोन भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई टीम की दिनभर तलाशी के बावजूद जब राजीव कुमार का कोई सुराग नहीं मिला तो मामले के जांच अधिकारी समेत एजेंसी के तीन अधिकारियों ने शाम को राजीव के वकील से मुलाकात की थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया था की कुमार को नया समन जारी किया जाएगा। उसके बावजूद भी अगर वे पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजीव के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।


उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने सीबीआई के नोटिस को रद्द करने की अपील की थी। सीबीआई ने पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस जारी किया था। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता का यह आरोप सही नहीं है कि सीबीआई जानबूझकर उसे निशाना बना रही है। अदालत के निर्देश पर इन घोटालों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ने राजीव पर जांच में सहयोग नहीं करने और सबूतों को छिपाने व नष्ट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed