फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sapta Shakti Command honored young talents for their excellence and skills

जयपुर: सप्त शक्ति कमांड ने युवा प्रतिभाओं को उत्कृष्टता-कौशल के लिए किया सम्मानित,आर्मी कमांडर ने की सराहना

Thu, 30 Jan 2025 08:45 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 30 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

प्रोजेक्ट वीर गाथा रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। इस परियोजना का उद्देश्य वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के वीरतापूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी का प्रसार करना और  इसी सन्दर्भ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत  करना है।  

विज्ञापन
Sapta Shakti Command honored young talents for their excellence and skills
सप्त शक्ति कमांड ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमांड ने प्रोजेक्ट वीरगाथा 4.0 प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली दो प्रतिभाशाली छात्राओं श्रुति और निधि को सम्मानित किया। दोनों छात्राओं को लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड की ओर से सराहना पत्र और पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन


आर्मी कमांडर ने इन युवा बच्चों द्वारा दिखाए गए समर्पण और कठिन मेहनत की सराहना की। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा को संवारने और देशभक्ति, रचनात्मकता की दिशा में अपनी यात्रा को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


दरअसल, प्रोजेक्ट वीर गाथा रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। इस परियोजना का उद्देश्य वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के वीरतापूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी का प्रसार करना और  इसी सन्दर्भ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत  करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट वीर गाथा 4.0 में राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए सौ विद्यार्थियों में से दो छात्राएं श्रुति और निधि सप्त शक्ति कमांड क्षेत्र से हैं। हरियाणा के भिवानी स्थित केएम पब्लिक स्कूल, हांसी रोड की छात्रा श्रुति को पैरा ग्राफ लेखन प्रतियोगिता में चयनित किया गया है। जबकि निधि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कटारा अजीज, तोडाभिम की छात्रा हैं। वे हमेशा से ही चित्रकला और पेंटिंग में रुचि रखती है। निधि चित्रकला प्रतियोगिता में चुनी गई है। दोनों का चयन राष्ट्रीय स्तर की पहल के तहत हुआ है।


दक्षिण पश्चिमी कमान ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करने और उनमें राष्ट्रवाद की भावना जागरूक  करने के लिए कई ऐसी पहलों को अपनाया है। इसमें आउटरीच कार्यक्रम मोटिवेशनल लेक्चर्स, Know Your Army' मेले और कई अन्य गतिविधियों सहित कई पहल की गई हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed