फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Santhosh Babu, Padma Priya has resign from Kamal Haasan MNM

तमिलनाडु : एमएनएम प्रमुख कमल हासन को बड़ा झटका, पार्टी के दो और नेताओं ने दिया इस्तीफा

Thu, 13 May 2021 06:21 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 May 2021 06:21 PM IST
सार

इनमें वरिष्ठ नेता और पूर्व आईएएस अफसर संतोष बाबू शामिल हैं। पार्टी महासचिव (मुख्यालय) संतोष बाबू और राज्य सचिव पद्म प्रिया ने पार्टी के पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
 

विज्ञापन
Santhosh Babu, Padma Priya has resign from Kamal Haasan MNM
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

तमिलनाडु में कमल हासन नीत मक्कल निधी माईम (एमएनएम) के दो और नेताओं ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें वरिष्ठ नेता और पूर्व आईएएस अफसर संतोष बाबू शामिल हैं। पार्टी महासचिव (मुख्यालय) संतोष बाबू और राज्य सचिव पद्म प्रिया ने पार्टी के पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इससे कुछ दिन पहले ही पार्टी उपाध्यक्ष डॉ आर महेंद्र ने इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने एमएनएम में लोकतंत्र के अभाव का आरोप लगाया था। बाबू ने ट्विटर पर कहा कि भारी मन से मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि मैं अपने पदों और मक्कल निधी माईम की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरा निर्णय व्यक्तिगत कारणों से है। मैं प्यार और दोस्ती के लिए कमल सर और हमारी टीम का आभार जताता हूं।
विज्ञापन


पूर्व नौकरशाह ने छह अप्रैल को हुआ विधानसभा चुनाव वेलचेरी सीट से लड़ा था किंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मदुरावोयाल से चुनाव लड़ने वाली प्रिया ने भी एमएनएम से नाता तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया कि काफी सोच-विचार के बाद मैंने एमएनएम के राज्य सचिव के अपने पद से और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed