फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Singh accused BJP of trying to split votes and announced Save the Vote Save the Constitution' march

AAP: संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया वोट काटने का आरोप, 'वोट बचाओ-संविधान बचाओ' पदयात्रा का किया एलान

Thu, 11 Dec 2025 10:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh accused BJP of trying to split votes and announced Save the Vote Save the Constitution' march
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह - फोटो : ANI
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक वोट काटने की तैयारी की जा रही है, जो लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में वोट काटने के ख़िलाफ आप की 'वोट बचाओ-संविधान बचाओ' पदयात्रा। उत्तर प्रदेश में लोगों के वोट काटकर जनता से उनका अधिकार छीना जा रहा है। इस वोट चोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक वोट बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा निकालेगी। मेरी सभी लोगों से अपील है कि अपने वोट के अधिकार और संविधान बचाने के लिए इस पदयात्रा में शामिल हों। इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए 7500040004 पर  मिस्ड कॉल दें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा सवाल है। आप सांसद ने कहा, अगर आपका वोट ही नहीं बचेगा तो आपकी आवाज कौन सुनेगा? भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। आम आदमी पार्टी 21 से 26 दिसंबर तक 'वोट बचाओ–संविधान बचाओ' पदयात्रा का आयोजन करेगी। यह पदयात्रा रामपुर से प्रारंभ होकर मुरादाबाद होते हुए अमरोहा तक पहुंचेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed