Sanjay Raut: 'उद्धव ठाकरे की चर्चा तो पुतिन, बाइडन और चार्ल्स भी कर रहे हैं', संजय राउत का कथित भाषण हुआ वायरल
संजय राउत ने अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी में कहा कि एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्लादिमीर पुतिन, जो बाइडन और किंग चार्ल्स ने आश्चर्य जताया कि पीएम मोदी ने उन्हें कभी उद्धव ठाकरे से क्यों नहीं मिलवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का एक कथित भाषण वायरल हो रहा है जिसमें वे दावा करते नजर आ रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और किंग चार्ल्स महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की जिसमें वे हैरान थे कि आखिर उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ कैसे लड़ रहे हैं? यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी उद्धव ठाकरे के बारे में जानकारी ली है। संजय राउत ने कहा कि एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में तीनों ने आश्चर्य जताया कि पीएम मोदी ने उन्हें कभी उद्धव ठाकरे से क्यों नहीं मिलवाया?
शिंदे के बिल क्लिंटन वाले बयान पर राउत ने दिया था बयान
हालांकि, बताया जा रहा है कि राउत ने ये बातें एकनाथ शिंदे के पहले के बयान के मजाक में कहा था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बिल क्लिंटन ने उनके बारे में चर्चा की थी। नागपुर में एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे ने कहा कि बिल क्लिंटन के साथ रहने वाला एक भारतीय कुछ महीने पहले मेरे पास आया था। उसने मुझे बताया कि बिल क्लिंटन ने उससे पूछा कि एकनाथ शिंदे कौन है? बिल क्लिंटन ने उससे पूछा कि एकनाथ शिंदे कितना काम करता है, कब वह खाता है, जब वह सोता है?
भाजपा ने संजय राउत के कॉमिक सेंस की तारीफ की
उद्धव और एकनाथ शिंदे गुट के बीच चल रही खींचतान के बीच संजय राउत का यह वीडियो वायरल है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता संजय राउत के कॉमिक सेंस की तारीफ कर रहे हैं। राहुल गांधी या संजय राउत किसका कॉमिक सेंस बेहतर है? उद्धव-आलोचक समीत ठक्कर ने एक मीडिया चैनल से वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा। वहीं भाजपा की प्रीति गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कपिल शर्मा शो में कुछ गंभीर प्रतिस्पर्धा है।