फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut targeted the central government while wishing Maharashtra Day

Sanjay Raut: 'दिल्ली में बैठी ताकत करना चाहती है मुंबई का विभाजन', राउत ने महाराष्ट्र दिवस पर क्यों कही यह बात

Mon, 01 May 2023 06:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 06:06 PM IST
सार

महाराष्ट्र के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र खुद में एक राष्ट्र की तरह है। यहां के मुंबई जैसे शहर में एक पूरे राष्ट्र में बोली जाने वाली भाषाओं वाले लोग रहते हैं।

विज्ञापन
Sanjay Raut targeted the central government while wishing Maharashtra Day
संजय राउत - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य के लोगों को बधाई दी है। इस मौके पर राज्य के निर्माण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के निर्माण के लिए 105 लोगों के अपने जीवन का बलिदान कर दिया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी ताकत बैठी हुई है, जो महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र खुद में एक राष्ट्र की तरह है। यहां के मुंबई जैसे शहर में एक पूरे राष्ट्र में बोली जाने वाली भाषाओं वाले लोग रहते हैं। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में कोई ऐसी ताकत बैठी है जो एक बार फिर महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है और मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहती है, लेकिन जब तक हमारी सांस है तब तक मुंबई को महाराष्ट्र से कोई अलग नहीं कर सकता।'
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने भी दी शुभकामनाएं
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्य की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। 63वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त क्रांति मैदान से दादर के शिवाजी पार्क तक एक बाइक रैली भी निकाली गई। जिसे सीएम एकनाथ शिंदे ने झंडी दिखाई। वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं! आइए हम अपनी विरासत पर गर्व करें। महाराष्ट्र हमेशा फलता-फूलता रहे। जय महाराष्ट्र!'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसे लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed