फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Sanjay Raut said to Mamata Banerjee, No one should be offended by speaking Jai Shri Ram in West Bengal

पश्चिम बंगाल में ‘जय श्रीराम’ बोलने से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए: संजय राउत

Tue, 26 Jan 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut said to Mamata Banerjee, No one should be offended by speaking Jai Shri Ram in West Bengal
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जय श्रीराम के नारे लगने पर नाराजगी को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, किसी को इससे दर्द नहीं होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि ममता बनर्जी की भी भगवान राम में आस्था है।

विज्ञापन


ममता ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था। ममता ने कहा था कि उन्हें ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन


शिवसेना सांसद ने कहा, ऐसा करने से किसी की धर्मनिरपेक्षता खतरे में नहीं आएगी
राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा, जय श्रीराम बोलने से किसी की धर्मनिरपेक्षता खतरे में नहीं आ जाएगी। हम मानते हैं कि भगवान राम देश का गौरव हैं। जय श्रीराम केवल राजनीतिक शब्द नहीं है, यह हमारे विश्वास का विषय है। कार्यक्रम में नारे लगने से ममता को नाराज नहीं होना चाहिए था। बल्कि ममता को भी उन लोगों में शामिल हो जाना चाहिए था। इससे बात पूरी तरह पलट जाती, लेकिन हर कोई अपना वोट बैंक रिझाने में लगा है। भाजपा ने ममता बनर्जी की कमजोरी पहचान ली है और विधानसभा चुनाव होने तक वह ऐसे संवेदनशील मुद्दों को भुनाती रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed