फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said Rahul Gandhi Aaditya Thackeray are two prominent young leaders capable of leading the countr

Bharat Jodo Yatra: संजय राउत बोले- राहुल गांधी और आदित्य दोनों ही युवा और देश का नेतृत्व करने में सक्षम

Sat, 12 Nov 2022 01:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut said Rahul Gandhi Aaditya Thackeray are two prominent young leaders capable of leading the countr
संजय राउत - फोटो : ANI

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच चुकी है, वहीं महाराष्ट्र में राहुल गांधी को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का साथ भी मिल गया है। इस पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे दो प्रमुख युवा नेता हैं जो देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो प्रमुख युवा नेता भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक साथ चलेंगे और इससे नई ऊर्जा का संचार होगा। संजय राउत कुछ दिन पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। 
विज्ञापन


कुछ बागी विधायक जरूर लौटेंगे : राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ बागी विधायक पार्टी में लौट आएंगे। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक मामले में जमानत पर रिहा होने के दो दिन बाद उन्होंने यह भी कहा कि एक संयुक्त संसदीय समिति को ऐसे सभी मामलों की जांच करनी चाहिए। महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। राउत ने कहा कि उनमें से कुछ निश्चित रूप से वापस आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत ने एक मराठी समाचार चैनल एबीपी माझा से कहा कि मुझे विश्वास है कि कुछ लोग लौटेंगे। राउत ने कहा कि बागी विधायक अब पार्टी छोड़ने की वजह बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने इन लोगों के लिए क्या नहीं किया? पार्टी ने मेरे लिए उनके लिए ज्यादा किया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पीएमएलए के मामलों में त्वरित जमानत की कोई गुंजाइश नहीं होती है और ऐसे कई मामले राजनीतिक प्रतिशोध या व्यक्तिगत हिसाब-किताब के लिए दर्ज किए जाते हैं। राउत ने कहा कि इन मामलों को देखने के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या विपक्षी सदस्यों के उच्च प्रतिनिधित्व वाली एक संयुक्त संसदीय समिति की 'पीठ' होनी चाहिए।

पीएमएलए के तहत दर्ज मामलों में लोगों को जमानत दी जानी चाहिए, क्योंकि वे अजमल कसाब (मुंबई 26/11 हमले में दोषी आतंकवादी) और अफजल गुरु (संसद पर हमले में दोषी) नहीं हैं। राउत ने यह भी कहा कि भाजपा के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने गरीबों के लिए आवास से संबंधित सरकार द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के लिए फडणवीस की प्रशंसा भी की। केंद्र पर हमला बोलते हुए राउत ने कहा कि देश में स्थिति ऐसी बना दी गई है कि आज एक राजनीतिक दुश्मन को देश के दुश्मन के रूप में देखा जाता है, और तो और माना जाता है कि सरकार के खिलाफ लिखने पर उसे हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मुझे यकीन था कि एक साल से अधिक समय तक जेल से बाहर नहीं निकलूंगा। शिवसेना नेता ने कहा कि जेल में एक घंटा 100 दिनों के बराबर है क्योंकि अंदर कोई सुविधा नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे और यह आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के समान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed