{"_id":"5fbc48a88ebc3e7503114c12","slug":"sanjay-raut-said-pok-to-be-brought-back-first-will-go-later-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पीओके को वापस लाएं कराची बाद में जाएंगे: संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहले पीओके को वापस लाएं कराची बाद में जाएंगे: संजय राउत
Tue, 24 Nov 2020 05:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत - देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘अखंड भारत’ वाले बयान पर तंज कसते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, अगर कराची भारत का हिस्सा बनता है तो हम इसका स्वागत करेंगे। लेकिन भाजपा को पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में वापस लेना चाहिए। उसके बाद कराची की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
फडणवीस के अखंड भारत वाले बयान पर शिवसेना नेता ने कसा तंज
हाल ही में मुंबई की कराची बेकरी का नाम बदलने पर शिवसेना नेता की धमकी पर फडणवीस ने कहा था कि हम अखंड भारत में विश्वास करते हैं। हमारा मानना है कि एक दिन कराची भी भारत का हिस्सा होगा। हालांकि शिवसेना नेता की धमकी पर पार्टी ने खुद को इससे अलग कर लिया था। राउत ने कहा था कि यह पार्टी का रुख नहीं है। कराची बेकरी और कराची स्वीट बीते 60 साल से मुंबई में हैं और उनका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन