{"_id":"607df7cc8ebc3ebcc37e1446","slug":"sanjay-raut-said-on-corona-situation-circumstances-like-war-in-the-country-a-special-session-of-parliament-should-be-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय राउत ने जताई चिंता कहा- देश में युद्ध जैसे हालात, संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संजय राउत ने जताई चिंता कहा- देश में युद्ध जैसे हालात, संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए
Tue, 20 Apr 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Apr 2021 03:06 AM IST
सार
- राउत ने कहा कि मैं संसद के विशेष सत्र की मांग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कल देश के प्रमुख नेताओं से मेरी चर्चा हो रही थी और सबकी मांग थी कि उनके राज्य में भी गंभीर स्थिति है
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : facebook.com/sanjayraut.official
विस्तार
शिवसेना के संजय राउत ने सोमवार को देश में बढ़ रहे कोरोना हालात पर चिंता जताई और इसपर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की पेशकश की। शिवसेना सांसद ने कहा कि देश में जंग जैसे हालात हैं। हर जगह चिंता और दुख का माहौल है।
विज्ञापन
राउत ने कहा कि मैं संसद के विशेष सत्र की मांग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कल देश के प्रमुख नेताओं से मेरी चर्चा हो रही थी और सबकी मांग थी कि उनके राज्य में भी गंभीर स्थिति है। ऐसे मामले में अगर सरकार विशेष सत्र बुलाती है तो हर राज्य की स्थिति के बारे में वहां खुलकर चर्चा होगी। कम से कम दो दिन के लिए संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन