{"_id":"5fb449288ebc3e91b6411817","slug":"sanjay-raut-said-demand-to-change-jnus-name-is-motivated-by-malice","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू का नाम बदलने की मांग द्वेष भावना से है प्रेरित : संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेएनयू का नाम बदलने की मांग द्वेष भावना से है प्रेरित : संजय राउत
Wed, 18 Nov 2020 03:35 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 18 Nov 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी रखने की भाजपा महासचिव की मांग का शिवसेना ने भी विरोध किया है। शिवसेना प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि यह मांग राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यदि स्वामी विवेकानंद का नाम चाहते हो तो उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना कीजिए।
विज्ञापन
राउत ने कहा कि पंडित नेहरू हमेशा से ही देश के गौरव और अभिमान रहे हैं, इसलिए राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित होकर जेएनयू का नाम बदलना ठीक नहीं है। उन्होंने मंगलवार को दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर शिवाजी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही।
विज्ञापन