फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said Attacks on Marathi manoos on rise after BJP's win in Maharashtra polls

Maharashtra Politics: 'महाराष्ट्र चुनाव में BJP की जीत के बाद मराठियों पर बढ़े हमले', संजय राउत का बड़ा आरोप

Fri, 20 Dec 2024 03:06 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 20 Dec 2024 03:06 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के बाद मराठी मानुष पर हमले बढ़े हैं। मराठी मानुष को मुंबई से बाहर भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मराठी मानुष ठाणे और कल्याण में न रहें।
 

विज्ञापन
Sanjay Raut said Attacks on Marathi manoos on rise after BJP's win in Maharashtra polls
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बड़ा चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद मराठी बोलने वाले लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं, यह भी आरोप लगाया कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा, जिससे मराठी लोगों को मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों से बाहर निकाल दिया जाए।

विज्ञापन


कल्याण में हुई घटना का किया जिक्र
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने थाने जिले के कल्याण में एक घटना का उदाहरण दिया, जहां गैर-मराठी बोलने वाले लोगों ने एक मराठी परिवार पर हमला किया। उन्होंने मुंबई नौका हादसे को लेकर महाराष्ट्र सरकार को अशुभ बताया। साथ ही आरोप लगाया कि राज्य में डकैती और हत्याओं के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


शिवसेना को तोड़कर किया कमजोर
उन्होंने कहा कि मराठियों पर हमले की साजिश रची जा रही है। कल्याण इसकी शुरुआत थी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने शिवसेना को तोड़कर उसे कमजोर किया है ताकि स्थानीय लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जाए और मुंबई तथा इसके आसपास के इलाकों को मराठी भाषी बिल्डरों और व्यापारियों को दे दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'राज्य विधानसभा चुनाव के बाद मराठी मानुष पर हमले बढ़े हैं। मराठी मानुष को मुंबई से बाहर भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मराठी मानुष ठाणे और कल्याण में न रहें।'

सिर्फ सत्ता के लिए बेताब
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को शिवसेना बताते हैं और सरकार में हैं, वे कल्याण की घटना पर ध्यान नहीं दे रहे और सिर्फ सत्ता के लिए बेताब हैं। भाजपा का रुख मराठी मानुष को खत्म करने का है।

सीएम फडणवीस के बयान पर कही ये बात
राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि कुछ संगठन, जिन्हें महाराष्ट्र की कांग्रेस-राकांपा सरकार और केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार ने शहरी नक्सलियों का मुखौटा संगठन घोषित किया था, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस पर राउत ने कहा कि हमें यह नहीं मानना चाहिए कि जिन लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया, वे नक्सली हैं। उन्होंने फडणवीस को भ्रष्टाचारियों पर ध्यान देने की सलाह दी।


सांसद राउत ने संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच हुए टकराव पर भी टिप्पणी की और कहा कि झड़प में कथित रूप से घायल हुए भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत अभिनय में माहिर हैं, उन्हें अभिनय का पुरस्कार मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed