{"_id":"65f6a0037995956e450b084d","slug":"sanjay-raut-s-swipe-at-bjp-says-without-congress-country-would-not-have-got-leadership-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: BJP ने जारी की 'कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता' किताब, भड़के राउत, कहा- अगर भाजपा न होती तो...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: BJP ने जारी की 'कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता' किताब, भड़के राउत, कहा- अगर भाजपा न होती तो...
Sun, 17 Mar 2024 01:17 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:17 PM IST
सार
देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलती, देश को नेतृत्व नहीं मिलता।
विज्ञापन
Sanjay Raut
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने हाल ही में एक पुस्तक 'कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता' जारी की है। इस पर जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेता संजय राउत से पूछा गया तो उन्होंने जमकर भाजपा पर हमला किया। राउत ने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व के बिना देश ने स्वतंत्रता हासिल नहीं की होती और न ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति होती।
भाजपा कभी नहीं समझेगी
देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, 'अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलती, देश को नेतृत्व नहीं मिलता और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हमारी तरक्की नहीं होती। ऐसी बहुत सी बातें हैं जो भाजपा कभी नहीं समझेगी क्योंकि वे देश के बारे में नहीं सोचते। वे केवल व्यापारियों के बारे में सोचते हैं।'
उन्होंने कहा कहा कि कांग्रेस नहीं होती तो पाकिस्तान के दो टुकड़े नहीं होते। देश एकजुट नहीं रहता।
विज्ञापन
अगर भाजपा नहीं होती तो...
भाजपा पर हमलावर होते हुए राउत ने कहा, 'जिनके पास राजा होता है, उनकी प्रजा बीमारियों से पीड़ित होती है। भाजपा देश को गरीब बना रही है। अगर भाजपा नहीं होती तो दूसरी चीजें भी नहीं होतीं। देश में दंगे नहीं होते, देश का रुपया मजबूत होता और कर्ज कम होता। राफेल से लेकर चुनावी बॉन्ड तक कोई घोटाला नहीं होता।'
संजय राउत ने कहा, 'जिन लोगों ने चुनावी बॉन्ड खरीदा, जिन्होंने भाजपा के खातों में पैसा डाला, वे सभी अपराधी हैं और फरार हैं। हमें देखना होगा कि इसमें किसके नाम शामिल हैं।' सीट बंटवारे पर राउत ने कहा कि यह कल तक तय हो जाएगा

#WATCH | Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "If there was no Congress the country would not have got independence, the country would not have got leadership & we would not have made progress in science and technology...There are a lot of such things which the BJP will never… pic.twitter.com/6HgxgpKazE
— ANI (@ANI) March 17, 2024