फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut met NCP chief Sharad Pawar and Uddhav targeted the central government regarding ED and CBI

महाराष्ट्र: सीबीआई-ईडी को लेकर उद्धव ने केंद्र पर साधा निशाना, शरद पवार से मिलने पहुंचे संजय राउत

Thu, 10 Nov 2022 05:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

शिवसेना सांसद को यहां की एक विशेष अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अदालत के आदेश से अब यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्रीय एजेंसियां केंद्र के पालतू जानवरों की तरह काम कर रही हैं और पूरी दुनिया इसे देख रही है।
 

विज्ञापन
Sanjay Raut met NCP chief Sharad Pawar and Uddhav targeted the central government regarding ED and CBI
संजय राउत और उद्धव ठाकरे - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां केंद्र के इशारे पर काम कर रही हैं और धन शोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को जमानत देने का अदालत का फैसला देश के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने आवास मातोश्री में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख ठाकरे ने कहा कि राउत को फिर से झूठे मामले में फंसाया जा सकता है।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद को यहां की एक विशेष अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अदालत के आदेश से अब यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्रीय एजेंसियां केंद्र के पालतू जानवरों की तरह काम कर रही हैं और पूरी दुनिया इसे देख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का 'दुरुपयोग' किया जा रहा है और आम आदमी पार्टी (आप), तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति), झारखंड मुक्ति मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस जैसे राजनीतिक संगठनों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेलगाम शासकों को पता नहीं है कि अगर ये सभी ताकतें एक साथ आ गईं तो क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिन में राउत ने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक थी और इस तरह की प्रतिशोध की राजनीति पहले देश में नहीं देखी गई थी। सांसद ने कहा कि वह जेल के दिनों से ही अस्वस्थ हैं। राउत ने कहा कि वह आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।


संजय राउत ने पवार से की मुलाकात
इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा कड़वाहट के माहौल को खत्म करने और देश को एकजुट करने के लिए एक आंदोलन है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से यहां उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed