फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut attack on Mohan Bhagwat, Said to make a united India in 15 days, not 15 years, connect PoK with India

राउत का भागवत पर पलटवार: 15 साल नहीं 15 दिन में अखंड भारत बनाकर दिखाइए, पीओके को भारत से जोड़िए

Thu, 14 Apr 2022 10:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 10:53 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि अखंड भारत बनाने के लिए सबसे पहले पीओके को भारत से जोड़िए फिर जो पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा।

विज्ञापन
Sanjay Raut attack on Mohan Bhagwat, Said to make a united India in 15 days, not 15 years, connect PoK with India
संजय राउत, शिवसेना सांसद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत द्वारा 15 साल में अखंड भारत बनाने की बात पर अब शिवसेना सांसद संजय राउत ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप अखंड भारत बना लीजिए लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाइए। अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है। वीर सावरकर, बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए।राउत ने आगे कहा कि अखंड भारत बनाने के लिए सबसे पहले पीओके को भारत से जोड़िए फिर जो पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले जहां भी भारत की सीमाएं हुआ करती थी उसे भी जोड़िए, श्रीलंका को भी जोड़िए और फिर एक महा सत्ता बना लीजिए आपको किसी ने नहीं रोका।लेकिन उससे पहले कश्मीरी पंडितों की घर वापसी करवा दीजिए और अगर आप ये कर लेते हैं तो हम आपका समर्थन ज़रूर करेंगे।

विज्ञापन


हिंदुत्व शिवसेना के खून में: राउत
वहीं इससे पहले बुधवार को संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि हिंदुत्व के बारे में हमें कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है। हिंदुत्व शिवसेना के खून में है, यह शिवसेना के रगों में बहता है। जब-जब हिंदुत्व पर हमला हुआ है तो उस वक्त भाजपा सामने नहीं थी। हम थे, बालासाहेब ठाकरे थे, उद्धव ठाकरे थे। 
विज्ञापन


जानें क्या कहा था भागवत ने
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा। यह सब हम अपनी आंखों से देखेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो संतों की ओर से ज्योतिष के अनुसार 20 से 25 साल में भारत फिर से अखंड भारत होगा ही। यदि हम सब मिलकर इस कार्य की गति बढ़ाएंगे तो 10 से 15 साल में अखंड भारत बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed