{"_id":"5f9266b78ebc3e9be105641f","slug":"sanjay-raut-accused-bjp-for-giving-corona-vaccine-if-people-vote-for-bjp-raut-said-is-bjp-dividing-country-over-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election in Bihar 2020: मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर संजय राउत का तंज- तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election in Bihar 2020: मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर संजय राउत का तंज- तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे
Fri, 23 Oct 2020 11:11 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा पर सियासी घमासान जारी है। भाजपा के इस एलान के बाद विपक्ष ने सवाल दागने शुरू कर दिए हैं, इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तंज कसा है। संजय राउत ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है, क्या वहां टीका नहीं मिलेगा?
विज्ञापन
संजय राउत ने जेपी नड्डा और डॉ. हर्षवर्धन दोनों से सवाल किया कि क्या यह बात स्पष्ट नहीं होनी चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि पहले एक नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा लेकिन अब यह नारा बदल गया है। नया नारा है-तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे।
विज्ञापन
Earlier it used to be - 'tum mujhe khoon do,main tumhe azadi dunga' & now it's - 'tum mujhe vote do,hum tumhe vaccine denge'.Only those who vote for BJP will get vaccine, it shows BJP's discriminatory nature: S Raut,Shiv Sena on BJP's promise of free COVID vaccine to all in Bihar pic.twitter.com/t5Dl90r9i4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 23, 2020
संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बयान से यह साफ होता है कि भाजपा को वोट देने वाले मतदाताओं को ही टीका मिलेगा। यह भाजपा का भेदभावपूर्व व्यवहार बताता है। संजय राउत ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले हम जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटते थे और अब वैक्सीन के नाम पर बांट रहे हैं।
दरअसल, भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पत्र में घोषणा की गई है कि सभी बिहारियों को मुफ्त में कोरोना का टीका मिलेगा। संकल्प पत्र में कहा गया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिहार की एनडीए सरकार ने देश के सामने मिसाल रखी है। भाजपा का संकल्प है कि जैसे ही कोरोना का टीका आईसीएमआर द्वारा स्वीकृति के बाद उपलब्ध होगा, हर बिहारवासी का निशुल्क टीकाकरण करवाएंगे।