फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Sanjay Nirupam said, Plan to eliminate Congress behind Sharad Pawar as UPA President

शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने के पीछे कांग्रेस को खत्म करने का प्लान : संजय निरुपम

Sat, 12 Dec 2020 03:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 12 Dec 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Nirupam said, Plan to eliminate Congress behind Sharad Pawar as UPA President
कांग्रेस नेता संजय निरुपम

देश में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) देश में राजनीति की दो धुरी हैं। लेकिन हाल के दिनों में कांग्रेस के कमजोर होने की स्थिति में यूपीए भी हाशिये पर है।

विज्ञापन


निरुपम ने कहा, राहुल गांधी के खिलाफ बड़ी साजिश
किसान आंदोलन के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के नए अध्यक्ष के रूप में एनसीपी सुप्रीमो पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार के नाम की चर्चा शुरू हुई है। इसको लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शरद पवार को यूपीए चेयरमैन बनाने के पीछे कांग्रेस को खत्म करने का प्लान है। यह राहुल गांधी के खिलाफ बड़ी साजिश है।
विज्ञापन


निरुपम ने ट्वीट किया, दिल्ली से मुंबई तक राहुल गांधी के खिलाफ जो अभियान चल रहा है उसी का हिस्सा है शरद पवार को यूपीए चेयरमैन बनाने का शिगूफा। उसी अभियान के तहत 23 हस्ताक्षर वाली चिट्ठी लिखी गई थी। दरअसल, कृषि कानूनों के विरोध को लेकर शुरू किसानों के आंदोलन के बीच शरद पवार ने विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद देश में सियासी हलचल शुरू हुई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे सकती हैं। उनकी जगह शरद पवार यूपीए का चेयरमैन बनेंगे। हालांकि खुद शरद पवार ने इन अटकलों को खारिज किया है। वहीं, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि यदि शरद पवार यूपीए के चेयरमैन बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed