फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Nirupam lashes on Narendra Modi and remind him that varanasi people had make him PM

गुजरात सरकार ने दिया उत्तर भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा, योगी और नीतीश ने रूपाणी से की बात

Mon, 08 Oct 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 08 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Nirupam lashes on Narendra Modi and remind him that varanasi people had make him PM
j

गुजरात में 14 महीने की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उत्तर भारतीयों पर हमलों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन


गुजरात सरकार ने सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि पुलिस के गहन प्रयासों से स्थिति नियंत्रण में है औैर पिछले 48 घंटों में राज्य में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। हम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और परेशानी की स्थिति में लोग पुलिस को बुला सकते हैं। हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 
विज्ञापन


हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भाजपा 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर और उनके संगठन गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के लोग यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस बीच, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख कर कांग्रेस विधायक अल्पेश की कथित भूमिका की निंदा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार निर्दोष लोगों को बचाने में विफल : कांग्रेस 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने गुजरात सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए। सरकार उनकी रक्षा करने में विफल रही है। अगर ऐसी घटनाओं को रोका नहीं गया तो देश के दूसरे हिस्सों में भी ऐसी ही वारदातें होगी। पटेल ने इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। 

भाजपा इसके लिए जिम्मेदार : अखिलेश 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘गुजरात एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां कुछ लोग कुछ लोगों के इशारे पर अमन-चैन बिगाड़ रहे हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।’ 


इस मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा, ‘आज हमारी बेटी शिकार बनी है कल कोई और हो सकती है। आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए, ताकि देशभर में इसका संदेश जाए।’


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed