फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay nirupam claims former mumbai police commissioner parambir singh fled to belgium asked who helped

संजय निरुपम का दावा: परमबीर सिंह बेल्जियम में हैं, पूछा सवाल- वहां तक भगाने में किसने की मदद

Sun, 31 Oct 2021 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 12:59 PM IST
सार

परमबीर पिछले कई महीनों से लापता हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ के लिए परमबीर सिंह को कई बार बुला चुकी है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुए हैं। परमबीर सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं, पूर्व कमिश्नर  पूर्व मंत्री देशमुख पर हफ्ता वसूली का आरोप लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
sanjay nirupam claims former mumbai police commissioner parambir singh fled to belgium asked who helped
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि वह इन दिनों बेल्जियम में हैं। साथ ही उन्होंने सवाल पूछा कि परमबीर सिंह बेल्जियम कैसे पहुंचे और उन्हें वहां तक भगाने में  किसने मदद की। 
विज्ञापन


परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने परमबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो फिलहाल बेल्जियम में हैं। निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर। मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। खुद पांच मामलों में वांटेड हैं। पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं। पता चला है, ये बेल्जियम में हैं. बेल्जियम गए कैसे? इन्हें किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इन्हें ला नहीं सकते ?'' 
विज्ञापन


परमबीर पिछले कई महीनों से लापता हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ के लिए परमबीर सिंह को कई बार बुला चुकी है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुए हैं।वह मई महीने से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर हैं। परमबीर सिंह को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर कई पत्र भेजे गए और उनके ठिकाने के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed