{"_id":"59f0e69c4f1c1b86698b7907","slug":"sangh-favours-appointment-of-non-brahmin-priests-in-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गैर ब्राह्मण पुजारी की नियुक्ति को संघ से जुड़े संगठन ने बताया सही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंदिरों में गैर ब्राह्मण पुजारी की नियुक्ति को संघ से जुड़े संगठन ने बताया सही
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुजारी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मंदिरों में पुजारी के रूप में गैर ब्रामणों की नियुक्ति का संघ से जुड़े संगठन ने समर्थन किया है। राज्य के दक्षिण पंथी संगठन ‘हिंदू एक्य वेदी’ ने बुधवार को कहा कि वह प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर समेत सभी देवालयों में जाति को वरीयता दिए बगैर केवल ‘योग्य व्यक्ति’ की पुजारी के तौर पर नियुक्ति का पक्षधर है।
संगठन के प्रदेश महासचिव ईएस बीजू ने कहा कि पूजा और तंत्र का जानकार कोई भी व्यक्ति मंदिर में प्रवेश और पूजा करने के योग्य है भले ही वह गैर ब्राह्मण क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि मंदिरों में पुजारी की नियुक्ति के लिए जाति पर विचार करने की कोई जरूरत नहीं है।
योग्य गैर ब्राह्मण भी सबरीमाला, गुरुवायुर समेत किसी भी मंदिर के सबसे पवित्र स्थान पर प्रवेश व पूजापाठ करने का हकदार है।
बीजू ने कहा कि हमारा यह भी मानना है कि कोई भी व्यक्ति जो हिंदू धर्म व उसके रीति रिवाजों में विश्वास करता है और निर्धारित कर्मकांडों का पालन करता है वह किसी भी मंदिर में पूजा-पाठ कर सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि संगठन की यह टिप्पणी उस घटना के बाद आई है जिसमें गैर ब्राह्मण पंडितों ने त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) पर यह आरोप लगाया था कि उनको सबरीमाला मंदिर में पुजारी बनने का मौका नहीं दिया गया।