फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali violence shahjahan sheikh BJP MP Dilip Ghosh statement PM Modi Siliguri visit

WB: 'शाहजहां शेख कई अपराधों में शामिल है', दिलीप घोष का दावा; पीएम मोदी के सिलीगुड़ी दौरे को लेकर कही ये बात

Sat, 09 Mar 2024 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 09 Mar 2024 03:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सिलीगुड़ी कार्यक्रम पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में जिस तरह का कुशासन चल रहा है, लोग बदलाव चाहते हैं। यहां कानून-व्यवस्था की समस्या है, यहां भ्रष्टाचार भी है। यहां की जनता सरकार पर भरोसा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Sandeshkhali violence shahjahan sheikh BJP MP Dilip Ghosh statement PM Modi Siliguri visit
दिलीप घोष - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों विवादों के घेरे में है। दरअसल, गांव की कुछ महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ टीएमसी नेता पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। हलांकि, शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने दावा कि आरोपी शाहजहां शेख कई अपराधों में शामिल है। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "शाहजहां शेख बहुत सारे अपराधों में शामिल है। पूछताछ की जा रही है। उसका नेटवर्क अभी भी सक्रिय है, वे स्थानीय लोगों को डरा रहे हैं। जैसे-जैसे पूछताछ आगे बढ़ेगी, बहुत सारे मामलों का खुलासा होगा। दबाव में आने पर वह कई बातों का खुलासा करेगा।"
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सिलीगुड़ी कार्यक्रम पर भाजपा नेता ने कहा, "बंगाल में जिस तरह का कुशासन चल रहा है, लोग बदलाव चाहते हैं। यहां कानून-व्यवस्था की समस्या है, यहां भ्रष्टाचार भी है। यहां की जनता सरकार पर भरोसा नहीं कर रही है। पीएम मोदी भी यहां की जनता को भरोसा दिलाना चाह रहे हैं कि बंगाल में भाजपा ही सुशासन दे सकती है।"

पीएम मोदी के सिलीगुड़ी दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बताया कि वे पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्र से लोग उनके आगमन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी से ही यहां लोगों का आना शुरू हो गया है।


संदेशखाली मामले को लेकर पूछे जाने पर सुकांत मजूमदार ने कहा, "ईडी सभी को पकड़ लेगी। जिन लोगों ने शाहजहां शेख और ममता बनर्जी के इशारे पर ईडी पर हमला किया, उन्होंने केवल ईडी ही नहीं बल्कि भारत के संविधान पर हमला किया है। भारत में कानून-व्यवस्था है।"



क्या है संदेशखाली विवाद
कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमाओं पर स्थित संदेशखाली इलाका एक महीने से अधिक समय से शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के साथ उबाल पर है। दरअसल, गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed