फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali Spot inquiry points to violation of human rights says NHRC

Sandeshkhali: 'संदेशखाली में मानवाधिकारों का उल्लंघन, लोगों को डरा-धमका कर रखा गया', NHRC ने रिपोर्ट में दावा

Sat, 13 Apr 2024 05:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 13 Apr 2024 05:17 PM IST
सार

संदेशखाली में हिंसा मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट सामने आई। बताया गया है कि संदेशखाली में मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ और स्थानीय लोगों को डरा-धमकाकर रखा गया। 

विज्ञापन
Sandeshkhali Spot inquiry points to violation of human rights says NHRC
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संदेशखाली में लापरवाही की वजह से मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ग्रामीणों को हमले, धमकी, यौन शोषण का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों को डरा-धमकाकर रखा गया और इस वजह से उन्हें राज्य छोड़कर बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ा। एनएचआरसी द्वारा यह रिपोर्ट पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजा गया है।

विज्ञापन


एनएचआरसी ने रिपोर्ट में बताई ये बातें
एनएचआरसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि डर की वजह से संदेशखाली के पीड़ित लोग अपनी शिकायत व्यक्त नहीं कर पाए। आयोग द्वारा एक बयान में कहा कि पैनल द्वारा कई सिफारिशें की गई हैं और पश्चिम बंगाल सरकार से आठ सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संदेशखाली में अत्याचार के कई मामले सामने आए हैं, इससे पता चलता है कि सरकार द्वारा लापरवाही की वजह से मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन


‘लगातार अत्याचारों के डर से चुप रहे पीड़ित’
एनएचआरसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार हुए अत्याचारों की वजह से पीड़ित डरे हुए थे। इसलिए वे कुछ कह नहीं पाए और ना ही न्याय मांग पाए। आगे बताया गया है कि पीड़ितों को भय के माहौल से बाहर निकालने के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की तत्काल जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआरसी ने की ये सिफारिशें
21 फरवरी को, एनएचआरसी ने संदेशखाली को लेकर तमाम मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद आयोग द्वारा इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आयोग द्वारा मौके पर जांच के लिए एक टीम को तैनात किया गया था। टीम ने संदेशखाली में पुलिस और प्रशासन से भी बातचीत की। एनएचआरसी द्वारा यौन अपराधों के पीड़ितों को परामर्श देना, जमीन के असली हकदारों को भूमि की वापसी और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष जांच की सिफारिशें की गई हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों को रोजगार देने, संदेशखाली की स्थिति पर समय-समय पर रिपोर्ट देने के लिए विशेष दूत नियुक्त करने और लापता महिलाओं के मामलों की जांच करने की भी सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed