फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali Row: Escapee Trinamool Congress leader Shahjahan Sheikh arrested

Sandeshkhali Row: टीएमसी नेता शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार, अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Thu, 29 Feb 2024 07:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Feb 2024 07:19 AM IST
सार

Sandeshkhali Row: करीब 55 दिनों से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहजहां शेख को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने संदेशखाली हिंसा के आरोपी को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
Sandeshkhali Row: Escapee Trinamool Congress leader Shahjahan Sheikh arrested
टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की टीम पर हमले के बाद से फरार था। पुलिस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को बशीरहाट की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शाहजहां शेख उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और 14 दिन की हिरासत की मांग की। लेकिन अदालत ने दस दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी। 
विज्ञापन


जिले के संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर यौन शोषण व जमीन के पट्टों को कब्जाने का आरोप लगाया है। राज्य महाधिवक्ता की अर्जी पर उच्च न्यायालय ने बीते सोमवार को शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। 

न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की एकल पीठ ने सात फरवरी के आदेश में ईडी के अधिकारियों पर हमले की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और पश्चिम बंगाल पुलिस के संयुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन पर रोक लगाई थी। बाद में अदालत ने पाया कि शेख काफी समय से फरार है। जिसके बाद अदालत ने निर्देश दिया था कि सीबीआई और ईडी शेख को गिरफ्तार करने के लिए स्वतंत्र हैं। 

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को संदेशखाली जाने की अनुमति 
इससे पहले उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली से पहुंची फैक्ट फाइंडिंग टीम को संदेशखाली जाने की अनुमति दी। पिछले रविवार को कमेटी के प्रतिनिधियों ने संदेशखाली जाने की कोशिश की थी। लेकिन, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया था। कमेटी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कौशिक चंद्र की खंडपीठ ने उन्हें संदेशखाली जाने की इजाजत दी। 

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का दो दिवसीय धरना
वहीं, इस मुद्दे को लेकर राज्य की विपक्षी भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर है। उसका संदेशखाली में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और टीएमसी नेताओं के कथित अत्याचार के खिलाफ धरना जारी है। पार्टी की राज्य इकाई के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना शुरू किया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed