फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali: CBI slaps attempt to murder charges against Shahjahan Sheikh

संदेशखाली: CBI ने शाहजहां शेख पर लगाईं आपराधिक साजिश-हत्या की कोशिश की धाराएं; चार्जशीट में सात लोगों के नाम

Tue, 28 May 2024 05:04 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 28 May 2024 05:04 PM IST
सार

संदेशखाली: सीबीआई ने आरोप पत्र में शाहजहां शेख, उनके भाई और पांच अन्य लोगों पर आपराधिक साजिश और हत्या की कोशिश करने की धाराएं लगाईं हैं। 5 जनवरी को ईडी की टीम पर हमले के सिलसिले में यह आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Sandeshkhali: CBI slaps attempt to murder charges against Shahjahan Sheikh
शाहजहां शेख। - फोटो : PTI

विस्तार

संदेशखाली में जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों से घिरे टीएमसी के निष्कासित नेता शाहजहां शेख की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल सीबीआई ने शाहजहां शेख, उनके भाई और पांच अन्य लोगों पर आपराधिक साजिश और हत्या की कोशिश करने की धाराएं लगाईं हैं।  

विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप पत्र में क्या बताया?
सीबीआई ने 5 जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हुए हमले के मामले में यह धाराएं लगाईं हैं। सीबीआई ने संदेशखाली मामले में बशीरहाट की विशेष अदालत के समक्ष सोमवार को पहला आरोप पत्र दाखिल किया। केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि जिस समय प्रवर्तन निदेशालय की टीम शाहजहां शेख के घर पर छापा मारने जा रही थी, उस समय करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने टीम को घेर लिया। ईडी की टीम करोड़ों के राशन घोटाले मामले में शेख के घर छापा मारने जा रही थी। सीबीआई ने बताया कि ईडी की टीम शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने भी गई थी। दरअसल, राशन घोटाला मामले में शेख का पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिय मलिक के साथ सांठ-गांठ थी। 
विज्ञापन


आरोप पत्र में सात लोगों के नाम 
सीबीआई के आरोप पत्र में शाहजहां शेख, उनके भाई आलमगीर, उनके साथी जियाउद्दीन मुल्ला, मुजफ्फर मुल्ला और दीदारबख्श मुल्ला समेत सात लोगों का नाम शामिल किया गया है। आरोप पत्र में सीबीआई का कहना है कि सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत धाराएं लगाईं गईं हैं। बता दें संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 जनवरी की घटना के बाद सीबीआई ने मामले की जांच को अपने हाथों में ले लिया था।  शाहजहां शेख को पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई में 6 मार्च को शेख को अपनी हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed