{"_id":"6619657c646c0dc7b404a29f","slug":"sandeshkhali-cbi-receives-around-50-complaints-on-dedicated-email-id-on-first-day-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: सीबीआई को संदेशखाली पर जारी ईमेल आईडी पर पहले दिन मिलीं 50 शिकायतें, पुष्टि के बाद दर्ज होंगे मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सीबीआई को संदेशखाली पर जारी ईमेल आईडी पर पहले दिन मिलीं 50 शिकायतें, पुष्टि के बाद दर्ज होंगे मामले
Fri, 12 Apr 2024 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:07 PM IST
सार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पश्चिम बंगाल में संदेशखाली को लेकर जारी ईमेल आईडी पर पहले दिन कथित भूमि हड़पने, महिलाओं पर अत्याचार और अन्य अपराधों से संबंधित करीब 50 शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पश्चिम बंगाल में संदेशखाली को लेकर जारी ईमेल आईडी पर पहले दिन कथित भूमि हड़पने, महिलाओं पर अत्याचार और अन्य अपराधों से संबंधित करीब 50 शिकायतें मिली हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी को अब शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज करने से पहले आरोपों की गहन जांच करने की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने पहले ही अपनी ईमेल आईडी पर मिली हर एक शिकायत के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही एफआईआर दर्ज करना शुरू कर देगी।
सूत्रों ने कहा कि राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों के कथित तौर पर जमीन हड़पने से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कृषि भूमि को जबरन छोटे मछली फार्मों में बदल दिया है। इसके अलावा महिलाओं पर कथित हमले की भी कई शिकायतें मिली हैं, जिन पर आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि शिकायतों में लगाए गए आरोपों की प्राथमिक पुष्टि के बाद मामले दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई अपने आदेश के अनुपालन में 2 मई से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के समक्ष एक रिपोर्ट दाखिल करेगी।