फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sana Khan murder case: Police say she was used as honey trap in sextortion ring run by husband

Sana Khan Murder Case: 'हनी ट्रैप के लिए किया गया सना का इस्तेमाल, पति चला रहा था गिरोह', पुलिस का दावा

Sun, 20 Aug 2023 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 10:04 PM IST
सार

Sana Khan Murder Case: मध्य प्रदेश में इस महीने की शुरुआत में नागपुर की भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्हें पता चला है कि उन्हें कथित तौर पर उनके पति और अन्य लोगों द्वारा चलाए जा रहे सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
Sana Khan murder case: Police say she was used as honey trap in sextortion ring run by husband
मृतक सना खान, आरोपी पप्पू साहू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस महीने की शुरुआत में नागपुर की भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्हें पता चला है कि उन्हें कथित तौर पर उनके पति और अन्य लोगों द्वारा चलाए जा रहे सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल किया गया था, जिन्होंने उन्हें हनी ट्रेप के रूप में इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके जरिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये कमाए। सना खान की मां ने रविवार को नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धमकी देकर सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सना खान के पति अमित उर्फ पप्पू साहू (37 वर्षी) और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सना की हत्या के सिलसिले में पुलिस साहू और दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सना खान (34 वर्षीय) नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्य प्रकोष्ठ की पदाधिकारी थी। अवस्थी नगर निवासी सना खान की मां मेहरुनिशा ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जब उनकी बेटी साहू से मिलने के लिए एक अग्सत को जबलपुर जाने के बाद लापता हो गई थी। 

पुलिस ने बताया कि साहू को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस को बताया कि सना खान उसकी पत्नी थी और उसने पैसों और निजी मुद्दों को लेकर उसकी हत्या की और उसके शव को जबलपुर में एक नदी में फेंक दिया। उन्होंने कहा, सना की मां ने शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी को साहू और अन्य द्वारा संचालित सेक्सटॉर्सन रैकेट में शमिल होने के लिए मजबूर किया गया। उसके बाद मनकापुर पुलिस ने साहू और उसके साथियों के खिलाफ नागपुर, जबलपुर और सिवनी का मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा,'हमारी प्रारंभिक जांच में हमने पाया कि साहू एक गिरोह का नेतृत्व कर रहा था जिसमें खान को हनी ट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यह गिरोह एक पुरुष को निशाना बनाता था और सना खान को उनके पास भेजता था। इसके बाद वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी। इसके बाद वह आपत्तिजनक स्थिति में पीड़िता के वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड करती थी और ऐसे लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती थी।'

अधिकारी ने कहा कि इस तरह रैकेट के सदस्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले प्रत्येक पीड़ित से लाखों रुपये की उगाही करते थे, जिसके माध्यम से वे करोड़ों रुपये कमाते थे। उन्होंने कहा कि सना खान मार्च 2021 में रैकेट का हिस्सा बन गई, जो उसकी मौत तक जारी रहा।


पुलिस अधिकारी ने कहा, मुख्य आरोपी साहू ने इस सेक्सटॉर्शन रैकेट के माध्यम से पर्याप्त संपत्ति अर्जित की। पुलिस ने साहू और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384, 386 और 389 (सभी जबरन वसूली से संबंधित), 354 (डी) (पीछा करना), 120 (बी) (आपराधिक साजिश), और 34 (सामान्य इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed