फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   samuel miranda opened the secret, says he used to bring drugs  Sushant singh rajput 

सैमुअल ने खोला राज- वह सुशांत के लिए लाकर देता था ड्रग्स

Sat, 05 Sep 2020 09:29 PM IST
मुकेश कुमार झा सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Sep 2020 09:29 PM IST
सार

  • आधा दर्जन ड्रग पेडलरों से है शौविक का संपर्क

विज्ञापन
samuel miranda opened the secret, says he used to bring drugs  Sushant singh rajput 
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के शिकंजे में फंसने की कहानी चौकाने वाली है। सुशांत सिंह को ड्रग्स देने के इस पूरे मामले में शौविक सबसे अहम किरदार है। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने एनसीबी की पूछताछ में यह राज खोला है कि शौविक ही ड्रग पेडलर से कॉन्टेक्ट कराता था। उसके बाद वह जाकर सुशांत के लिए ड्रग ले आता था। हालांकि, एनसीबी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह सीधे ड्रग्स लाकर सुशांत को देता था या रिया को सुपुर्द करता था।

विज्ञापन


एनसीबी ने अधिकारिक तौर पर लिखित में कोर्ट में बताया है कि शौविक करीब आधा दर्जन ड्रग पेडलरों के संपर्क में था। इसमें जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार जैसे लोगों का समावेश है। इस संबंध में शोविक की ड्रग पेडलर से बातचीत भी सामने आई है।
विज्ञापन


हाल में ही रिया और उसके भाई शौविक की व्हाट्सएप चैट लीक हुई है जिसमें रिया एमडीएमए और मारुआना नाम के ड्रग्स के बारे में बातचीत का खुलासा हुआ है। यह चैट 15 मार्च 2020 का बताया गया है जिसमें रिया अपने भाई को किसी के लिए बड्स ड्रग खरीदने के लिए कहती है। इससे रिया अपने ही बिछाए जाल में फंसती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में ड्रग खरीदने की बात तो स्वीकार की है लेकिन रिया चक्रवर्ती के ड्रग लेने के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है। इसलिए जल्द ही शोविका का सुशांत के निजी स्टाफ दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती से आमना-सामना कराया जाएगा।


ड्रग्स के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय रैकेट की हो रही है जांच-जैन
एनसीबी के साउथ वेस्ट रीजन के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने कहा कि ड्रग रैकेट में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच की जा रही हैं। शौविक और सैमुअल की रिमांड मिलने के बाद अभी तक कुल चार आरोपी एनसीबी की रिमांड में हैं। जैन ने कहा कि आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने पर कुछ और बातें सामने आएगी। हालांकि वह रिया से पूछताछ और गिरफ्तारी के सवाल को टाल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed