{"_id":"5c7b98acbdec224e211364ed","slug":"samjhauta-express-train-service-between-india-and-pakistan-has-been-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन की हुई स्वदेश वापसी तो भारत ने फिर शुरू की समझौता एक्सप्रेस सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिनंदन की हुई स्वदेश वापसी तो भारत ने फिर शुरू की समझौता एक्सप्रेस सेवा
Sun, 03 Mar 2019 02:34 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच इसकी सेवा को रद्द कर दिया गया था। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हर दो हफ्ते बाद चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली से पाकिस्तान के लिए रविवार को रवाना होगी।
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गई थी जिसके कारण इस रूट पर चलने वाली ट्रेन की सेवा को रोक दिया गया था। भारत की तरफ से यह ट्रेन दिल्ली से अटारी तक चलती है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से यह वाघा से लाहौर के बीच चलती है।
विज्ञापन
ट्रेन की सेवा शुरू करने का यह कदम ऐसे समय पर लिया गया है जब दो दिन पहले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने दो दिनों तक हिरासत में रखने के बाद लौटा दिया है। पाकिस्तान के एफ-16 को मारते हुए अभिनंदन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पहुंच गए थे। वह वाघा-अटारी सीमा के जरिए स्वदेश वापस आए हैं।
विज्ञापन
विंग कमांडर की रिहाई को दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच युद्ध विराम के पहले संकेतों के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भारत से पहली ट्रेन 3 मार्च को रवाना होगी। सोमवार को पाकिस्तान की तरफ से ट्रेन वापसी के लिए लाहौर से रवाना होगी।
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद से पाकिस्तान ने अपनी सभी सेवाओं को बंद कर दिया था। वहीं भारत ने 28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक लगा दी थी।