{"_id":"5c7a64f6bdec224bd41e39a1","slug":"samjhauta-express-services-to-resume-from-india-from-march-3-says-indian-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बहाल, रविवार को भारत से होगी रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बहाल, रविवार को भारत से होगी रवाना
Sat, 02 Mar 2019 04:41 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 02 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के अपनी-अपनी ओर से ट्रेन सेवा बहाल करने पर सहमत होने के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिये रवाना होगी। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान की ओर से रिहा करने के अगले दिन यह घोषणा की गयी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से पहली ट्रेन तीन मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
Samjhauta Express services to resume from India from March 3. pic.twitter.com/jVCpJsMtK1
— ANI (@ANI) March 2, 2019विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपनी ओर से ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी, जिसके बाद भारत ने भी 28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
ट्रेन रविवार को भारत की ओर से चलेगी जबकि पाकिस्तान की ओर से यह सोमवार को वापसी यात्रा के लिये लाहौर से चलेगी। भारत की ओर से ट्रेन दिल्ली से अटारी के लिये और पाकिस्तान की ओर से ट्रेन लाहौर से वाघा तक चलती है।