{"_id":"61b31eca94d2ec15956cb14e","slug":"sameer-wankhede-moves-to-mumbai-court-to-stop-publishing-malicious-and-defamatory-content-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, टिप्पणियों पर रोक लगाए जाने की मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, टिप्पणियों पर रोक लगाए जाने की मांग
Fri, 10 Dec 2021 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:02 PM IST
सार
समीर वानखेड़े व उनकी पत्नी ने मांग की है कि गूगल, ट्विटर, फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देशित किया जाए कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके खिलाफ अपमानजनक कंटेंट को पब्लिक न किया जाए।
विज्ञापन
sameer wankhede
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े व उनकी पत्नी क्रांति रेडकर ने कोर्ट का रुख किया है। दोनों ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक कंटेंट पब्लिश किए जाने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बॉम्बे सिविल कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में अपील की गई है कि गूगल, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर अपमान व आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर कंपनियों को निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े ने इस याचिका में कहा है कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की है, वे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। अब उन्होंने इसमें उनकी पत्नी को भी घसीट लिया है। उनके खिलाफ भी आपत्तिजनक, झूठी व बेबुनियाद टिप्पणियां प्रसारित की जा हरी हैं। दोनों ने मांग की है कि कोर्ट की ओर से सोशल मीडिया कंपनियों को इन पर रोक लगाने का निर्देश दे।
विज्ञापन
नवाब मलिक को लगाई थी फटकार
कोर्ट ने संबंधित मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक को फटकार लगाई थी। दरअसल, आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद से नवाब मलिक समीर वानखेड़े व उनके परिवार को लेकर ट्विटर पर लगातार टिप्पणियां कर रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि, मलिक समीर वानखेड़े व उनके परिवार को लेकर सीधे तौर पर या इशारों में भी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे।
विज्ञापन