{"_id":"6209217ef3dfec72c73c9d56","slug":"sameer-wankhede-deposes-before-ncb-vigilance-panel-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूज ड्रग्स केस: वानखेड़े ने सतर्कता विभाग के समक्ष रखा अपना पक्ष, रिश्वत लेने के आरोप की हो रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्रूज ड्रग्स केस: वानखेड़े ने सतर्कता विभाग के समक्ष रखा अपना पक्ष, रिश्वत लेने के आरोप की हो रही जांच
Sun, 13 Feb 2022 08:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:49 PM IST
सार
वानखेड़े ने पिछले साल अक्तूबर में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल पर छापे की कार्रवाई के मामले में एनसीबी उत्तरी जोन के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के सामने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े
- फोटो : ANI
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने रविवार को दिल्ली स्थित विभागीय सतर्कता समिति के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। दरअसल क्रूज पर ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य की गिरफ्तारी को लेकर समिति वानखेड़े के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि वानखेड़े ने पिछले साल अक्तूबर में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल पर छापे की कार्रवाई के मामले में एनसीबी उत्तरी जोन के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के सामने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि क्रूज ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने हलफनामा देकर कहा था कि एनसीबी मुंबई कार्यालय के कुछ अधिकारियों ने 25 करोड़ रुपये के बदले आर्यन खान और अन्य को छोड़ने की बात कही थी। क्रूज मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सैल ने कहा कि वह उस में से 8 करोड़ रुपये वानखेड़े को रिश्वत के तौर पर देने की बात सुनी थी।
विज्ञापन