फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   same gender marriage case gurugram woman says proud of my decision very happy with her

Same-sex Marriage: 'मुझे मेरे फैसले पर गर्व है, पर तब बुरा लगता है, जब...,' समलैंगिक विवाह करने पर बोली महिला

Thu, 27 Jun 2024 11:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

कविता ने बताया कि 'अंजू के परिजनों का रैवया काफी सहयोगात्मक है और वह मेरा अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। वह एक टीवी कलाकार हैं। मैं एक मेकअप आर्टिस्ट थी और मैंने हरियाणा में 10 वर्षों तक काम किया, लेकिन अब मैं काम नहीं करना चाहती।'

विज्ञापन
same gender marriage case gurugram woman says proud of my decision very happy with her
समलैंगिक जोड़ा - फोटो : एएनआई

विस्तार

समलैंगिक जोड़े अंजू और कविता ने हाल ही में गुरुग्राम में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की थी। अब शादी करने वाली कविता ने कहा कि उसे अपने फैसले पर गर्व है और उसकी पार्टनर अंजू उसका बहुत ध्यान रखती है। कविता ने कहा कि 'मुझे पता है कि हमारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होंगे, लेकिन उस वक्त बुरा लगता है, जब लोग मेरे परिवार को इसमें घसीटते हैं।'
विज्ञापन


'किसी अनाथ बच्चे को गोद लेना चाहते हैं'
कविता ने कहा कि 'मेरी पार्टनर मेरा बहुत ध्यान रखती हैं। मैं उनके साथ बहुत खुश हूं। हमारी शादी को दो महीने का समय बीत चुका है, लेकिन हम भविष्य में किसी अनाथ बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे परिजन काफी समझदार हैं।' कविता ने कहा लोग 'मेरे पिता, भाई और उसके बच्चे को लेकर बार-बार सवाल करते हैं, लेकिन हम उनकी परवाह क्यों करें? मेरी मां अभी भी हमारी शादी के फैसले से सहमत नहीं हैं, लेकिन ये सिर्फ समय की बात है और मां का दिल ही ऐसा होता है कि वह एक समय हमारे फैसले को मान लेंगी।'
विज्ञापन


काम के सिलसिले में हुई थी दोनों की मुलाकात
कविता ने बताया कि 'अंजू के परिजनों का रैवया काफी सहयोगात्मक है और वह मेरा अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। वह एक टीवी कलाकार हैं। मैं एक मेकअप आर्टिस्ट थी और मैंने हरियाणा में 10 वर्षों तक काम किया, लेकिन अब मैं काम नहीं करना चाहती और अंजू ने भी मुझे विश्वास दिलाया है कि वह काम करेगी और मुझे काम करने की जरूरत नहीं है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद में मेकअप आर्टिस्ट कविता को अंजू के मेकअप के लिए बुलाया गया था। अंजू का ताल्लुक गुरुग्राम से है। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों मिलने-जुलने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया और फिर शादी कर ली। कविता, अंजू के साथ संबंध में आने से पहले एक पुरुष के साथ संबंध में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed