फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra said Modi attack on Black Money and Corruption make opposition united

'केवल महागठबंधन और हाफिज सईद ही मोदी को रोकना चाहते हैं'

Sun, 03 Jun 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jun 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sambit Patra said Modi attack on Black Money and Corruption make opposition united
संबित पात्रा

भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। इन कोशिशों पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने टिप्पणी की है। भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि नरेंद्र मोदी को केवल महागठबंधन और हाफिज सईद रोकना चाहते हैं। हालांकि संबित ने बाद में यह सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई तुलना नहीं है। हालांकि उनके इस बयान पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया देखने को जरूर मिल सकती है।

विज्ञापन


रविवार को पात्रा ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद का एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए और धमकी देते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए संबित ने कहा कि केवल अबतक नहीं बन पाया महागठबंधन ही नहीं बल्कि ऐसे और भी हैं जो शिद्दत से मोदी को भारत का पीएम बनने से रोकना चाहते हैं।
विज्ञापन


संबित ने ट्विटर पर लिखा- बेशक यह कोई तुलना नहीं है। मोदी जी का काले धन और भ्रष्टाचार पर हमला करने की वजह से भारत का विपक्ष एकजुट हो गया है। उनके आंतक और सर्जिकल स्ट्राइक पर हमले की वजह से हाफिज सईद निराशा में चला गया है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार सही दिशा में जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देशभर में 4 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सारा विपक्ष मोदी के खिलाफ एकजुट हो गया था। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा और उसे करारी शिकस्त मिली थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed