फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra lashes out on Rahul, said gandhi and pakistan wants to remove PM Modi

पाकिस्तान के पसंदीदा प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं राहुल गांधी : भाजपा

Mon, 24 Sep 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sambit Patra lashes out on Rahul, said gandhi and pakistan wants to remove PM Modi
संबित पात्रा

कांग्रेस राफेल सौदे को लेकर लगातार भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला कर रही है। इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर पाकिस्तान के साथ रिश्ता होने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि राहुल के लिए पाकिस्तान से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने 2014 से पहले का एक वीडियो दिखाया जिसमें पाकिस्तान ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देहाती औरत कहा था। इसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ को लताड़ा था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी और पीएम मोदी में यही फर्क है। कांग्रेस को इससे सीख लेनी चाहिए। दरअसल, इस वीडियो में पीएम मोदी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सवा सौ करोड़ के भारतीयों के पीएम के खिलाफ ऐसा बोलने वाले नवाज की औकात क्या है। संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने राहुल के ट्वीट का इस्तेमाल किया। 'इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ट्वीट करते हैं। राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे और मोदी राहुल से डरे हुए हैं। राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान से चुनाव प्रचार हो रहा है।' इससे पहले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी ट्वीट करके मोदी को छोटा आदमी बोल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा, 'कौन हैं वे लोग जो चाहते हैं कि राहुल गांधी आगे बढ़ें? भ्रष्टाचारी चाहते हैं राहुल आगे बढ़ें, परिवारवाद करने वाले चाहते हैं कि राहुल आगे बढ़ें, तुष्टिकरण करने वाले चाहते हैं कि राहुल आगे बढ़ें।' उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ इस तरह के लोगों की संख्या ज्यादा है जो सच के साथ हैं और मोदी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।

राफेल सौदे को कथित घोटाला बताते हुए कांग्रेस पीएम मोदी का इस्तीफा मांग रही है। पात्रा से पहले इस मामले को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान से जोड़ा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी चाहते हैं कि इस सौदे की जानकारी पाकिस्तान को मिले। प्रसाद ने कहा था, 'राहुल गांधी राफेल की सभी जानकारियों को सार्वजनिक करवाकर पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं।' 


पीएम मोदी को चोर कहने वाले गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए रविशंकर ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के लोकप्रिय और प्रमाणिक नेता और ईमानदारी के प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी को चोर कहा है। आजाद भारत में आज तक किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी प्रधानमंत्री के बारे में नहीं किया है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed