फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sambhal : Muslim against Kalki dham, Acharya Krishnam called Dharmsnsd

यूपी: कल्कि धाम के खिलाफ उतरे मुस्लिम, आचार्य कृष्णम ने बुलाई धर्मसंसद

Mon, 07 Nov 2016 06:29 PM IST
राकेश कुमार, अभिनव चौहान / अमर उजाला, संभल
राकेश कुमार, अभिनव चौहान / अमर उजाला, संभल Updated Mon, 07 Nov 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
sambhal :  Muslim against Kalki dham,  Acharya Krishnam called Dharmsnsd
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

धार्मिक भावनाओं के आधार पर लिया जा रहा कल्कि धाम शिलान्यास का मुद्दा अब सियासी हो चुका है। कल्कि महोत्सव से ठीक पहले बुलाई गई धर्म सभा में देश भर के राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र के दिग्गजों ने जमकर शब्दबाण चलाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधांशु जी महाराज कर रहे हैं।

विज्ञापन


संभल में कल्कि धाम शिलान्यास पर पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क खुली चेतावनी दे चुके हैं कि यदि शिलान्यास हुआ तो मुसलमान सड़कों पर उतरेंगे। तमाम मुस्लिम संगठन और उलेमाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इसका विरोध किया था। वहीं, तमाम मुस्लिम जनता कल्कि निर्माण के पक्ष में हैं। कुछ मुस्लिम व्यापारियों ने कल्कि मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी दी है। 
विज्ञापन


मुस्लिम किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम और कल्कि शिलान्यास के विरोध में भड़काऊ पोस्टर चिपकाने का आरोप है। प्रशासन उन्हें नोटिस भी जारी कर चुका है।वहीं मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद रविवार देर शाम कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी प्रशासन ने नोटिस थमाकर कल्कि शिलान्यास पर पाबंदी लगा दी है। उधर, सोमवार को 11 बजे कल्कि धाम का शिलान्यास होना था। लेकिन पाबंदी के बाद कार्यक्रम को धर्मसभा में बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया गया। जमकर शब्दबाण चलाए गए। उधर, कार्यक्रम स्थल से बाहर का माहौल भी गर्माया हुआ है। उलेमा और मुस्लिम संगठन पल-पल की खबर ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। प्रशासन साफ कह चुका है कि किसी कीमत पर शिलान्यास नहीं होने दिया जाएगा। 

कार्यक्रम में देश भर के संत समाज और धर्म सज्जनों की करीब तीन हजार संख्या पंडाल में मौजूद हैं। चार जनपदों की फोर्स भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है। इस बीच दिग्गजों की मौजूदगी में संत समाज ने कल्कि मंदिर के मॉडल का लोकार्पण कर दिया है।

साधु संतों का एलान, बनके रहेगा कल्कि धाम

sambhal :  Muslim against Kalki dham,  Acharya Krishnam called Dharmsnsd

हिंदू महासभा अध्यक्ष, स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का स्वप्न दिखाया। लेकिन राममंदिर नहीं बनवा पाई। लेकिन हम यहां कल्कि मंदिर बनवाकर रहेंगे। पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के नेता रामविलास वेदांती ने कहा, ''मैं अयोध्या का वेदांती हूं। हम यहां कल्कि मंदिर का शिलान्यास करने आए हैं और शिलान्यास करके जाएंगे। जब तक कल्कि धाम का शिलान्यास नहीं हो जाता, हम यहां से हटेंगे नहीं। प्रशासन चाहे तो हमारी गिरफ्तारी ले ले। शिवपाल सिंह को इस मामले पर जवाब देना होगा।''

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव शासन स्तर पर इस मामले की जांच कराएं, कल्कि मंदिर का निर्माण और शिलान्यास कराना किसी की शांति को खतरा नहीं है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कट्टरवाद को छोड़कर कल्कि निर्माण में सभी लोग आगे आएं। कल्कि मंदिर का निर्माण सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा नहीं, बल्कि उसका विरोध सेक्युलरवाद को खतरा है।

महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शहजाद पूनावाला ने कहा कि कल्कि की स्थापना किसी की शांति को खतरा नहीं। मुस्लिम समाज आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ है। हम कल्कि निर्माण के विरोध में नहीं है। एक दाढ़ी वाला फिरकापरस्त मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहा है।

कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कल्कि से कल की सियासत तय होगी। शिवपाल सिंह यादव जवाब दें कि कल्कि निर्माण से किसकी शांति को खतरा है। सीएम अखिलेश यादव ने संभल के शहीद के घर न आकर उनका सम्मान नहीं किया। शिवपाल सिंह शहीद के घर जाकर इस कमी को पूरा करें।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम गलत काम रोकते हैं इसलिए तो सरकार से बाहर हैं। ब्यूरोक्रेट्स ऐसे कार्यों में रोड़ा अटकाते हैं। रामविलास वेदांती जवाब दें कि दो बार भाजपा की सरकार बनने के बाद भी वो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवा पाए, यहां घोषणा करके कौन सा लाभ लेना चाहते हैं। जो लोग कल्कि शिलान्यास का विरोध कर रहे हैं उनको शुद्ध हिंदी में समझा दें, कल्कि मंदिर निर्माण के रोड़े बहुत जल्द हम ही दूर कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed