फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samajwadi Party not requirs any congress leader accept Rahul, Priyanka & Sonia Gandhi

राहुल-प्रियंका-सोनिया के अलावा सपा को नहीं चाहिए कोई कांग्रेसी

Thu, 16 Feb 2017 06:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 06:12 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party not requirs any congress leader accept Rahul, Priyanka & Sonia Gandhi
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी ही कांग्रेस की ओर से अकेले मोर्चे में जुटे हुए हैं। प्रियंका और सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। वहीं कांग्रेस में दूसरी कतार के नेताओं के चुनाव प्रचार को लेकर समाजवादी पार्टी राजी नहीं है। सपा के उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार का मुद्दा अभी थमा नहीं है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद से लेकर चुनावी सभाओं में यूपीए सरकार के समय हुए घोटालों को निशाना बना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी निशाने पर हैं। इसलिए पार्टी ऐसे हालात में कोई जोखिम लेना नहीं चाहती। राहुल के बाद कांग्रेस की ओर से राजबब्बर ही चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं।
विज्ञापन


सपा नेता कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। मगर सपा के उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस के नेताओं के प्रचार करवाने की कोई मांग नहीं है। फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद और कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी सपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार पर असमंजस को लेकर सपा के नेता नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सपा नेता नरेश अग्रवाल कहते हैं कि प्रियंका गांधी से चुनाव प्रचार करवाने का मामला कांग्रेस का अपना है। उसे इसके लिए बाध्य नहीं कर सकते। कांग्रेस में दूसरी कतार के नेताओं पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, जयराम रमेश, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, मनीष तिवारी जैसे नेताओं के प्रचार को लेकर सपा की तरफ से कोई मांग नहीं है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भी परहेज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed