अमेरिका ने कहा- चीन के पास नहीं है दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनने का अधिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत सैम ब्राउनबैक का कहना है कि चीन के पास दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चुनने का अधिकार नहीं है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में कहा, 'अंतररष्ट्रीय समुदाय को इस बारे में बहुत स्पष्ट और मजबूत होना चाहिए कि दलाई लामा के उत्तराधिकार का निर्धारण करने का अधिकार चीनी सरकार का नहीं है। इसका निर्धारण तिब्बती बौद्धों द्वारा किया जाना चाहिए।'
US Ambassador-at-Large for International Religious Freedom: UN needs to take this topic up. It should be taken up by other international bodies& by govts around the world. Particularly, European govts that care about religious freedom and human rights should take this up. https://t.co/aBRmTPSR1q
— ANI (@ANI) November 22, 2019
अमेरिकी राजदूत का कहना है कि इस विषय को यूरोपीय सरकार द्वारा उठाया जाना चाहिए जो धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की परवाह करती है। उन्होंने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र को इस मुद्दे को उठाया जाना चाहिए। इसे अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों और दुनिया भर की सरकारों द्वारा उठाया जाना चाहिए। खासतौर से यूरोपीय सरकारों को जो धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की परवाह करती हैं उन्हें इसे उठाना चाहिए।'