{"_id":"5fbdfaf08ebc3ea9656389f1","slug":"saloon-owner-threaten-by-upper-caste-people-for-not-cutting-hair-of-dalit-and-backward-class-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : दलित के बाल काटने पर सैलून के मालिक पर लगा 50,000 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : दलित के बाल काटने पर सैलून के मालिक पर लगा 50,000 रुपये का जुर्माना
Wed, 25 Nov 2020 12:04 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कर्नाटक के मैसूर में दलित के बाल काटे जाने पर सैलून के मालिक पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मैसूर जिले के हल्लारे गांव में मल्लिकार्जुन शेट्टी सैलून चलाते हैं, पिछले कई दिनों से उनका पूरा परिवार सामाजिक बहिष्कार झेल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के बाल काटे हैं।
विज्ञापन
हल्लारे गांव के ऊंची जाति के लोगों ने यह फरमान सुनाया है और मल्लिकार्जुन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। मल्लिकार्जुन बताते हैं कि कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर ऊंची जाति के लोग आए थे और उन्होंने मल्लिकार्जुन को धमकी दी थी कि वो दलितों के बाल ना काटें।
विज्ञापन
सैलून के मालिक मल्लिकार्जुन ने बताया कि जब मैंने शिकायत करने की बात कही तो मुझे धमकी दी गई, मारपीट की गई और पांच हजार रुपये भी छीन लिए। इस मामले को लेकर नंजनगुड रूरल पुलिस का कहना है कि मल्लिकार्जुन खुद मामला नहीं दर्ज कराना चाहते हैं। इसलिए दोनों पक्षों से बात करके इस मामले का निपटारा कर दिया गया है।
विज्ञापन