{"_id":"5887598f4f1c1b403fcf4b26","slug":"salman-saif-and-tbbu-will-appear-in-jodhpur-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान, सैफ और तब्बु समेत पांच फिल्मी सितारों को अदालत में होना होगा पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सलमान, सैफ और तब्बु समेत पांच फिल्मी सितारों को अदालत में होना होगा पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सलमान खान को आर्म्स एक्ट में बरी होने से मिली बड़ी राहत के बाद अब बुधवार को कांकाणी शिकार प्रकरण में सलमान खान को फिर जोधपुर की अदालत में पेश होना होगा।
सलमान सहित अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री तब्बु, सोनाली बेंद्रे व नीलम को मुल्जिम बयान के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। इनकी उपस्थिति में आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे।
गौरतलब है कि जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 की रात सलमान, सैफ, सोनाली, तब्बू व नीलम पर हिरण शिकार का आरोप हैं।
सलमान ने वहां दो काले हिरण का शिकार किया। ग्रामीणों ने जिप्सी में इन कलाकारों को देखा था। लोगों को देख वे हिरण को छोड़कर भाग खड़े हुए थे।

तीन मामले हैं हिरण शिकार के
सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरण शिकार के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। हिरण शिकार के दो मामलों में निचली अदालत ने सलमान को दोषी मानते हुए एक व पांच साल की सजा सुनाई थी।
हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में सलमान को बरी कर दिया था। राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी हुई है। कांकाणी शिकार प्रकरण में इन कलाकारों के सामने अरोप सुनाए जाएंगे।
हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में सलमान को बरी कर दिया था। राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी हुई है। कांकाणी शिकार प्रकरण में इन कलाकारों के सामने अरोप सुनाए जाएंगे।