फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khurshid says venkaiah naidu decision to dismiss impeachment motion should be challenged

महाभियोग प्रस्ताव के विरोध में रहे सलमान खुर्शीद ने अब कहा- वेंकैया के फैसले को दी जानी चाहिए चुनौती

Mon, 23 Apr 2018 09:22 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Salman Khurshid says venkaiah naidu decision to dismiss impeachment motion should be challenged
सलमान खुर्शीद
पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस पूरी प्रक्रिया से उन्हें बाहर रखा गया था। ऐसे में वह इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों की तरफ से कुछ नहीं बोल सकते हैं। 
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने कहा कि निजी राय के अनुसार, प्रस्ताव को खारिज करने के राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के फैसले को चुनौती दी जानी चाहिए। मामलों की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे खुर्शीद ने इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अगले कदम के बारे उन लोगों से बात करनी चाहिए जो इससे जुड़े हुए हैं। सलमान खुर्शीद कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने जाने का सबसे पहले विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed