फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   salman khan verdict on social media

'काले हिरण को भी कटप्पा ने ही मारा था'

Mon, 25 Jul 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
salman khan verdict on social media

काले हिरण के मामले में सलमान खान को हाईकोर्ट से बेशक राहत मिल गई हो लेकिन इसके साथ ही वह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए। सलमान खान के निर्णय को लेकर कितनी तेजी से प्रतिक्रिया हुई इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाईकोर्ट ‌का निर्णय आने के कुछ देर बाद ही सलमान खान ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगे। #SalmanKhan पर पक्ष और विपक्ष में एक के बाद एक ट्वीट की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर के निशाने पर सलमान खान ही रहे। इस फैसले को लेकर लोगों ने जमकर व्यंग्य भी किए। वहीं विरोधियों के साथ ही सलमान के समर्थक भी मैदान में उतर आए। आइए निगाह डालते हैं कुछ ऐसे ही ट्वीट्स पर। 
विज्ञापन


डाकू राजा ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "तब उसे किसने मारा, शायद कटप्पा ने चिंकारा को मारा", बीइंग हिंदुस्तानी लिखते हैं भाई को बेल पसंद है। राजस्‍थानी छोरी ने लिखा आज कोर्ट से ये साबित हो गया कि काले हिरण और चिंकारा ने मिलकर सलमान को गलत आरोपों में फंसाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, कोर्ट- हम तुम्हे सभी आरोपों से मुक्त करते हैं, सलमान- ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में। सबकी मां सिनेमा नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि हमने तो ये सुना है कि हिरण के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

सलमान के पक्ष में भी उतरे उनके समर्थक

salman khan verdict on social media

देवजीत सिंह लिखते हैं कि हाईकोर्ट के अनुसार सलमान खान ने गोली नहीं चलाई और हिरण भी मर गया। अमां मियां आप शिकार करने गए थे या करामात करने। मोहम्मद मुस्तकीम लिखते हैं गरीबी से तंग आकर कालेहिरण ने की थी आत्महत्या। तपस्वी लिखते हैं जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को किया बरी, 18 साल बाद हिरण पर दर्ज किया आत्महत्या का केस।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने इस निर्णय को सलमान खान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग पतंग उड़ाने से भी जोड़ दिया। इसके पक्ष में की काफी संख्या में ट्वीट किए गए।

दूसरी ओर सलमान खाने की आलोचनाओं के बीच उनके समर्थक भी मैदान में उतर आए। उन्होंने भी सलमान के पक्ष में कई ट्वीट किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed