फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan Said to DIG of jodhpur jail, My Grandfather Was Also DIG

जोधपुर जेल में DIG से बोले सलमान खान- मेरे दादा भी थे डीआईजी

Fri, 06 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Fri, 06 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Said to DIG of jodhpur jail, My Grandfather Was Also DIG

जोधपुर सेंट्रल जेल में अभिनेता सलमान खान जब कैदी नंबर 106 बनकर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए वहां काफी भीड़ जमा हो गई। जेल DIG विक्रम सिंह की मौजूदगी में सलमान की तलाशी ली गई, इस दौरान उन्होंने अपने दोनों हाथ ऊपर उठा दिए। हालांकि सलमान को अपने लॉन्ग शूज उतारने में थोड़ी दिक्कत हुई। सलमान की 4 मिनट तक तलाशी ली गई जिसके बाद उन्हें मुख्य द्वार से अंदर ले जाया गया। 

विज्ञापन


डीआईजी से बातचीत के दौरान सलमान ने बताया कि उनके दादाजी भी डीआईजी थे। सुरक्षा की वजह से सलमान को जेल डिस्पेंसरी के पास वार्ड संख्या 2 में बैरक नंबर 2 में रखा गया है। इसके पास वाली बैरक संख्या 1 में आसाराम बंद हैं। सलमान ने जेल प्रशासन से कहा कि उन्हें खुद के लिए बरमूडा और टीशर्ट मंगाने की अनुमति दी जाए। बैरक में मच्छर होने की वजह से सलमान ओडोमास लगाकर सोये। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि जोधपुर जेल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सलमान को कैदियों वाली ड्रेस पहननी होगी। जेल डीआईजी ने बताया कि सलमान के बॉडीगार्ड सलमान के लिए कुछ कपड़े और नाश्ता लाए थे लेकिन नाश्ता वापस लौटा दिया गया। सलमान को जेल मेन्यू के मुताबिक रोटी, पत्ता गोभी की सब्जी और चने की दाल खाने के लिए दी गई लेकिन उन्होंने खाना नहीं खाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह जेल में आए तो ब्लड प्रेशर हाई था लेकिन दुबारा जांच में सब सही पाया गया। आपको बता दें कि सलमान को दी धमकी को देखते हुए उन्हें तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed