{"_id":"5ac6f2374f1c1bf1618b5baf","slug":"salman-khan-jodhpur-court-black-buck-poaching-case-rajasthan-bishnoi-tribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को आज बेल मिलने की पूरी संभावनाएं, जानें बड़ी वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सलमान खान को आज बेल मिलने की पूरी संभावनाएं, जानें बड़ी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला हिरण शिकार मामले में सजा काट रहे सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर मेंसेशंन कोर्ट से शुक्रवार को जमानत नहीं मिली है। उनकी जमानत पर शनिवार को फैसला आएगा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मुश्किलें कम हो सकती हैं। सलमान कोकोर्ट से बेल मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी बड़ी वजह यह है कि सलमान केस दर्ज होने के बाद से हर सुनवाई में पेश हुए हैं। कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग देने के आधार पर सलमान की बेल को मंजूरी मिल सकती है। वहीं सलमान खान के वकील ने सवाल उठाए हैं कि जब मामले के पांच आरोपियों को बरी कर दिया गया, तो फिर सलमान को अकेले सजा क्यों दी गई?
विज्ञापन
क्या सलमान खान जोधपुर के दुर्गम इलाके में आधी रात शिकार पर अकेले गए थे? सलमान खान के वकील की दलील है कि जिस इंवेस्टिगेशन के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक्टर को दो मामलों और आर्म्स एक्ट केस में सीजेएम कोर्ट ने बरी किया, तो मौजूदा मामले में सलमान खान को किस आधार पर सजा सुनाई गई?
विज्ञापन
बता दें कि आज अगर जमानत मंजूर हुई तो सलमान जेल से निकल सकते हैं, लेकिन जमानत खारिज हुई तो उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ेगा और एेसी सूरत में वीकेंड की वजह से उन्हें दो-तीन दिन और जेल में रहना पड़ सकता है।
बता दें कि कांकाणी हिरण शिकार मामले में दोषी मानते हुए जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने अभिनेता सलमान खान दोषी पाया है। इस मामले में सह आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली ब्रेंद्रे, नीलम कोठारी सहित अन्य को कोर्ट ने बरी कर दिया था।