{"_id":"578c980c4f1c1b6137c4bfe5","slug":"salman-khan-fight-with-airport-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा सलमान खान का गुस्सा, अधिकारियों से भिड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा सलमान खान का गुस्सा, अधिकारियों से भिड़े
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
15 मिनट देरी से एयरपोर्ट पहुंचे थे सलमान खान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में सलमान खान द्वारा एयरपोर्ट के अधिकारियों से बहस करने की खबर आ रही है। सलमान खान ने मुंबई एयरपोर्ट पर एयर विस्तारा के अधिकारियों से काफी देर तक बहस की। दरअसल, सलमान खान को मुंबई से दिल्ली आना था, जिसके लिए एयर विस्तारा में उन्होंने टिकट बुक कराई थी।
विज्ञापन
लेकिन सलमान खान एयरपोर्ट पर समय से 15 मिनट देरी से पहुंचे, जिसके चलते एयरपोर्ट अधिकारियों ने सलमान खान को फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया।
इस बात पर सलमान खान भड़क गए और बोल पड़े कि अगर उन्हें नहीं जाने दिया गया तो आगे से वह कभी भी एयर विस्तारा की फ्लाइट से नहीं जाएंगे। हालांकि, फ्लाइट का समय हो चुका था, इसलिए उन्हें फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सलमान खान को काफी समझा-बुझा कर वेटिंग रूम ले जाया गया, जहां वो काफी देर तक बैठे रहे, उसके बाद उन्हें मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजा गया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि दिल्ली में सलमान खान का कोई कार्यक्रम होना है, जिसके लिए वह मुंबई से दिल्ली आ रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही देरी हो जाने के चलते वह फ्लाइट में नहीं चढ़ पाए और एयरपोर्ट अधिकारियों से उलझ बैठे।