{"_id":"5fac874e8ebc3e9bc3697081","slug":"salary-of-8-5-lakh-bank-personnel-will-increase-by-15-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तोहफा: 15 फीसदी बढ़ेगा 8.5 लाख बैंककर्मियों का वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली तोहफा: 15 फीसदी बढ़ेगा 8.5 लाख बैंककर्मियों का वेतन
Thu, 12 Nov 2020 06:57 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों को इस दिवाली पर पांच साल के लिए 15 फीसदी वेतनवृद्धि का तोहफा मिला है। भारतीय बैंक संघ की कर्मचारी व अधिकारी संघों के साथ वार्ता के बाद यह सहमति बनी।
विज्ञापन
इस फैसले से बैंकों पर 7,898 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने बुधवार को कहा, भारतीय बैंक संघ यूनियनों और अधिकारी संघों के साथ वेतनवृद्धि वार्ता सहमति से संपन्न होने की घोषणा करता है।
विज्ञापन
यह एक नवंबर 2017 से प्रभावी होगा। समझौते पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ ने हस्ताक्षर किए हैं।