फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sakshi maharaj controversial comment on fatwa

साक्षी महाराज की फिर फिसली जुबान, बोले फतवों से नहीं चलता देश

Wed, 07 Sep 2016 05:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा Updated Wed, 07 Sep 2016 05:43 AM IST
विज्ञापन
Sakshi maharaj controversial comment on fatwa
साक्षी महाराज - फोटो : pti

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज की जुबान मंगलवार को फिर फिसली और विरोधियों पर विवादित बयान दिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक मामले पर केंद्र से हलफनामा मांगने के सवाल पर कहा कि मुस्लिम समाज में महिलाओं की स्थित बेहद खराब है। देश फतवों से नहीं चलता, इसके लिए कानून बनना चाहिए। तीन तलाक मुस्लिम समाज की महिलाओं के साथ अन्याय है।

विज्ञापन


मंगलवार को शिकोहाबाद रोड स्थित आश्रम में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक मामले पर केंद्र सरकार को सटीक जवाब देना चाहिए था। भारतीय संविधान का सम्मान सभी को करना चाहिए। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की खाट बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अभी पप्पू हैं।
विज्ञापन


यदि वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो देश खुद ही कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हो रहे उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पार्टी है। जैसे सागर में नदी और नाले सब मिल जाते हैं। ऐसे ही बीजेपी में सबका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आजम खां सपा को खत्म कर देंगे'

Sakshi maharaj controversial comment on fatwa
साक्षी महाराज - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन

उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वे तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती के भाजपा में शामिल होने पर मना नहीं करेंगे और कहीं न कहीं से चुनाव लड़वा देंगे। साक्षी महाराज ने कहा कि सागर में गंदी नदी और नाले आने पर वो मना नहीं करती तो बीजेपी में शामिल होने पर मुलायम और मायावती को मना कैसे करेंगे।

सपा नेता आजम खां पर साक्षी महराज ने कहा कि जिस पार्टी में उनके जैसा दोस्त हो, दुश्मनों की जरूरत नहीं है। आजम खां सपा को खत्म कर देंगे। उनके बयानों से समाजवादी पार्टी के हिंदू से और मुस्लिम दोनों ही नेता बेहद नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed