{"_id":"58ba308c4f1c1b214e831e9c","slug":"sahayak-roy-mathew-wrote-in-diary-better-to-die-than-be-court-martialled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड से पहले जवान मैथ्यू ने डायरी में लिखा, 'कोर्ट मार्शल होने से बेहतर है मर जाना'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुसाइड से पहले जवान मैथ्यू ने डायरी में लिखा, 'कोर्ट मार्शल होने से बेहतर है मर जाना'
amarujala.com- prensented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के जवान रॉय मैथ्यू के मौत का मामला अब सुलझ सकता है क्योंकि मैथ्यू की एक डायरी पुलिस के हाथ लगी है। इस डायरी में मैथ्यू ने ये जिक्र किया है कि मीडिया में दिखाए जा रहे वीडियो में उनकी आवाज नहीं है। इसके साथ ही इस डायरी में कई ऐसी बातें भी मौजूद हैं जो इस बात की तरफ साफतौर पर इशारा करती हैं कि जवान की हत्या नहीं हुई बल्कि उन्होंने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि एक स्टिंग में ब्रिटिश शासन के दौरान से चले आ रहे 'सहायक तंत्र' को दिखाया गया था। जिसमें सेना के जवान ने बताया था कि वह भी इस तंत्र का शिकार बनने से बच नही पाए। कहा जा रहा था कि ये आवाज रॉय मैथ्यू की है। इस वीडियो के दिखाए जाने के बाद से ही मैथ्यू गायब थे और गुरुवार को एक बैरक में उनकी लाश लटकी हुई मिली थी।
विज्ञापन
इस डायरी में उन्होंने लिखा है- कोर्टमार्शल होने से बेहतर है मर जाना। जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार, पत्नी और कर्नल से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन