{"_id":"5780a7914f1c1be6567fbd76","slug":"sahara-seeks-indefinite-bail-for-roy-deposits-rs-200-crore-in-sc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत रॉय की जमानत के लिए सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 200 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुब्रत रॉय की जमानत के लिए सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 200 करोड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
सुब्रत रॉय सहारा
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा समूह ने सुब्रत रॉय की जमानत अवधि को बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 200 करोड़ रुपए जमा किए हैं। सहारा समूह ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में यह राशि जमा करते हुए सुब्रत रॉय और सहारा समूह के निदेशक अशोक रॉय चौधरी की जमानत अवधि बढ़ाने को कहा है। साथ ही निदेशक आर एस दुबे के लिए जमानत मांगी है।
सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि 11 मई के आदेश के अनुसार 200 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं। इसके बावजूद सेबी की तरफ से हमें सहयोग नहीं मिल रहा है। हमें आगे के लिए 300 करोड़ रुपए का इंतजाम करना है। इसके लिए जमानत अवधि को बढ़ाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हमारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हमारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए
- फोटो : Getty
सहारा समूह ने कहा कि पिछले 31 महीने से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हमारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। सहारा समूह की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है। सहारा समूह ने कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों को अब हटाया जाना चाहिए। नहीं तो इसका परिणाम समूह की दूसरी कंपनियों पर भी पड़ना शुरू हो जाएगा।
सहारा समूह ने कहा कि हमने सेबी के पास 14,000 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं। साथ ही एफडी से आने वाले ब्याज को भी जमा कर दिया है। सेबी के पास करीब सहारा समूह की संपत्तियों के 20,000 करोड़ रुपए के कागजात हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में अपने एक आदेश में कहा था कि सहारा समूह के ऊपर 36,000 करोड़ रुपए की देनदारी है।