{"_id":"5eae74e469cd5a73b460a258","slug":"safety-trial-of-mw-vaccine-complete-human-trial-will-be-conducted-on-40-patients-in-delhi-bhopal-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एमडब्ल्यू टीके का पूरा हुआ सेफ्टी ट्रायल, अब 40 मरीजों पर होगा परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: एमडब्ल्यू टीके का पूरा हुआ सेफ्टी ट्रायल, अब 40 मरीजों पर होगा परीक्षण
Sun, 03 May 2020 01:08 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 03 May 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
पीजीआईएमईआर के निदेशक डॉक्टर जगत राम
- फोटो : ANI
इस समय लगभग पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खतरनाक प्रभाव से जूझ रही है। भारत में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक अच्छी खबर आई है कि कोरोना वायरस के मरीजों के संभावित इलाज के लिए एमडब्ल्यू टीके का सफल ट्रायल पूरा हो गया है। हालांकि अब एम्स, दिल्ली, भोपाल और पीजीआई चंडीगढ़ में 40 मरीजों पर इसका ट्रायल किया जाएगा। बता दें कि कोरोना के लिए अभी तक कोई दवा नहीं है।
विज्ञापन
पीजीआईएमईआर के निदेशक डॉक्टर जगत राम ने कहा कि एमडब्ल्यू टीके का सेफ्टी ट्रायल पूरा हो चुका है। मगर अब इसका असली परीक्षण चंडीगढ़, दिल्ली और भोपाल एम्स के 40 रोगियों पर किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों सेंट्रल मेडिकल एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की ओर से अधिकृत एमडब्ल्यू टीके के मानव ट्रायल को पीजीआई की एथिक्स कमेटी ने अपनी मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
The safety trial of 'Mw vaccine' drug has been completed. But its actual trial will be conducted on 40 patients in PGI Chandigarh, AIIMS-Delhi and AIIMS Bhopal: Dr Jagat Ram, Director PGIMER, Chandigarh#COVID19 pic.twitter.com/NVHlL5e62o
— ANI (@ANI) May 3, 2020
विज्ञापन
पहले भी एमडब्ल्यू टीके का प्रयोग पीजीआई में पल्मोनरी विभाग (फेफड़े संबंधी) के मरीजों पर किया जा चुका है। इसका इस्तेमाल पहले से टीबी, सेप्सिस जैसी बीमारियों में हो रहा है। लेकिन कोरोना में पहली बार इसका प्रयोग किया जाएगा। कोरोना के संभावित इलाज के लिए चुने गए इस टीके के असर की जांच के लिए इसका ट्रायल पहले एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल और पीजीआई के 40 मरीजों पर किया जाएगा।
संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 39980 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक मौत है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 39,980 हो गई है। जिसमें 28,046 सक्रिय हैं, 10,633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1301 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 31 नए मामले दर्ज किए गए हैं।