{"_id":"57be12244f1c1be55dd4f820","slug":"sadhvi-prachi-commented-over-narendra-modi-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को नहीं भूलना चाहिए कि गोरक्षकों के दम पर बने पीएम'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मोदी को नहीं भूलना चाहिए कि गोरक्षकों के दम पर बने पीएम'
अमर उजाला ब्यूरो/ प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है जिसमें उन्होंने गोरक्षा के नाम पर कुछ लोगों द्वारा गोरखधंधा चलाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि गोरक्षकों के दम पर ही वह प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि गोरक्षक अपना सिर कटाने को सदैव तैयार रहते हैं, मगर सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने वाले नेता क्षणिक सुख पाते ही आरोप-प्रत्यारोप मढ़ने लगते हैं।
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर बुधवार को हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आई साध्वी प्राची ने आक्रामक लहजे में कहा कि देश अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के चरखा चलाने से नहीं आजाद हुआ था, बल्कि सरदार भगत सिंह, सुखेदव जैसे वीरों की कुर्बानी से हुआ।
उन्होंने कहा कि देश में होने वाला कोई भी परिवर्तन सिर्फ युवाओं के आंदोलन से ही संभव है। जाली वाली टोपी लगाने वाले खाते-पीते और सांस लेते हैं भारत में, मगर गुणगान पाकिस्तान की करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलने और सूर्य नमस्कार करने में परहेज करने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं है।

हिंदुओं से घरों में एक-एक गाय पालने का किया आह्वान
साध्वी प्राची
उन्होंने हिंदुओं से घरों में एक-एक गाय पालने का आह्वान किया। साध्वी प्राची ने उन लोगों की निंदा की जो गाय के बूढ़ी होने पर कसाई के हाथ बेच देते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी के माता-पिता बूढ़े हो जाते हैं तो क्या उन्हें कसाई के हाथ बेच देते हैं।
इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विहिप के विभाग मंत्री राम आसरे पाल,जिलाध्यक्ष अमरेश सिंह, जिला मंत्री रजनीश तिवारी, विजय सिंह, अनुराग सिंह, मनीष रावत, प्रशांत श्रीवास्तव, अचलदत्त मिश्र ,मनोज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।